Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

युवा को देश निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए:- डॉक्टर रमेश

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला ईकाई भीलवाड़ा के अध्यक्ष रतनलाल जाट एवं महामंत्री राकेश जैन के नेतृत्व में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सचिव पीरु सिंह गौड़ ने बताया कि मख्य अतिथि श्री रमेश अग्रवाल क्षेत्रीय संचालक राजस्थान क्षेत्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। तत्पश्चात वंदे मातरम् का गायन किया गया। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य आदित्य नारायण जाजपुरा ने भाव गीत की प्रस्तुति दी। मुख्य वक्ता श्री रमेश अग्रवाल ने संघ की स्थापना, संघ के पूरे भारत में विस्तार, हिंदू को संगठित करने में संघ की भूमिका और संघ के पंच परिवर्तन पर विस्तार से जानकारी दी।

श्री अग्रवाल ने युवाओं से संवाद किया और युवाओ से सुझाव लिए, युवाओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब देकर संतुष्ट किया। उन्होंने सज्जन शक्ति से अपने परिवार, समाज के युवाओं को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने और भारतीय संस्कारों को जीवन में उतारने हेतु प्रेरित करने का आव्हान किया एवं सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग पर जोर दिया, साथ ही पंच परिवर्तन के अनुसार जीवन ढालने पर बल दिया। श्री रतनलाल जाट ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के संयोजक युवराज चंदेल और अंकित शर्मा थे। कार्यक्रम का संचालन रक्षा तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता परिषद सुरेशचंद्र सुवालका, राजेश सामरिया, आदित्यनारायण जाजपुरा, ओमप्रकाश शर्मा, रघुनन्दन सिंह कानावत, पीरू सिंह गौड़, धर्मवीर सिंह कानावत, श्यामलाल वेद, राजेश सामरिया, हंसराज यादव, दुर्गेश शर्मा, आशीषराज सिंघवी, ओमप्रकाश लड्डा, राघवेंद्रनाथ व्यास, राजेंद्र कचोलिया, राजेश शर्मा, गोपाल सोनी, रामपाल शर्मा, मनोज दाधीच,अनिल कुमार पारीक, मुकेश सुवालका, सूर्यप्रकाश सरगरा सहित जिला ईकाई भीलवाड़ा कार्यकारिणी, प्रांत ईकाई पदाधिकारीगण एवं कई अधिवक्तागण उपस्थित थे।

रतन लाल जाट
अध्यक्ष
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद भीलवाड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!