Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

जीवन के 100 बसंत देखने वाले गंगा देव पांडे का निधन

 

जौनपुर। जनपद के शाहगंज तहसील क्षेत्र स्थित जैनपुर गांव निवासी अधिवक्ता हीरा पाण्डेय के पिता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी गंगा देव पाण्डेय का बुधवार रात 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
गुरुवार को खंड शिक्षा क्षेत्र सोइथाकला के ग्राम सारी जहांगीर पट्टी स्थित शांति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन के बाद शोकसभा आयोजित की गई। विद्यालय परिवार ने दिवंगत गंगा देव पाण्डेय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश दूबे ने कहा कि स्वर्गीय गंगा देव पाण्डेय विद्यालय के अनन्य सहयोगी, कर्तव्यनिष्ठ और धर्मनिष्ठ व्यक्ति थे। शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।
गंगा देव पाण्डेय अपने पीछे छह पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनके पुत्रों में रमेश पाण्डेय, भोलानाथ पाण्डेय, जौनपुर दीवानी कचहरी के अधिवक्ता हीरा पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, प्रेमचंद पाण्डेय और योगेंद्र पाण्डेय शामिल हैं।
निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पत्रकार सिद्धेश्वर पाण्डेय, केशभान पाण्डेय, विशाल पाण्डेय, कमलेश शुक्ला, शैलेंद्र पाण्डेय, भीम और छोटू सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विद्यालय प्रबंधक वंश गोपाल त्रिपाठी के निर्देशन एवं प्रधानाध्यापक महेश दूबे के नेतृत्व में आयोजित शोकसभा का संचालन शिक्षक दिनेश चंद्र चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान हरिप्रकाश शुक्ला, राजेश चौबे, परिचारक रामसजीवन मौर्या, विद्यालय के रसोइया एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। स्वर्गीय गंगा देव पाण्डेय का अंतिम संस्कार खुटहन क्षेत्र के पिलकिछा घाट पर पूरे विधि-विधान से किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!