Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

350 अभिभावकों की मौजूदगी में हुआ सैनी समाज का परिचय सम्मेलन सम्पन्न

 

जयपुर। सैनी क्लब जयपुर के तत्वावधान में रविवार को बनीपार्क स्थित श्रीराम वाटिका मैरिज गार्डन में उच्च शिक्षित विवाह योग्य युवक-युवतियों का तीसरा परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश वंदना के साथ हुआ।

सैनी क्लब की मीडिया प्रभारी डॉ. डिम्पल सैनी ने बताया कि सम्मेलन में जयपुर जिले की विभिन्न तहसीलों के अलावा दौसा, भरतपुर, कोटा, बूंदी, सीकर, झुंझुनूं, बीकानेर, जोधपुर, अहमदाबाद, दिल्ली, कैथल, भोपाल, नासिक और नोएडा से परिवार शामिल हुए। कुल 147 परिवारों ने अपने विवाह योग्य पुत्र-पुत्रियों के साथ उपस्थित होकर करीब 350 अभिभावकों के बीच बायोडाटा साझा किए। क्लब के संस्थापक व संरक्षक एडवोकेट ग्यारसी लाल सैनी ने सैनी क्लब के गठन तथा पूर्व में आयोजित दो परिचय सम्मेलनों की जानकारी दी। क्लब के समन्वयक मातु राम सैनी और सम्मेलन संयोजक बहादूर मल सैनी ने विवाह योग्य युवक-युवतियों के रिश्तों में आ रही अड़चनों को दूर करने को लेकर सुझाव दिए।

 

कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार सैनी और डॉ. डिम्पल सैनी ने किया। अंत में भाग चन्द सैनी ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए भोजन के लिए आमंत्रित किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!