अग्रसेन जयंती महोत्सव के पोस्टर का विमोचन
जयपुर। अग्रवाल परिवार (जयपुर) सोशल ग्रुप रजि. की ओर से आयोजित होने वाले श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के पोस्टर का विमोचन निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित एक कार्यक्रम में समाजसेवी मंजू आनंद गुप्ता एवं डॉ. गीतांजलि गर्ग ने किया।
आयोजकों ने बताया कि श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन 11 अक्टूबर को बजरंग रेजिडेंसी, मंगलम सिटी, कालवाड़ रोड, झोटवाड़ा में किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन, भगवान श्री अग्रसेन महाराज की पूजा-अर्चना तथा महाआरती का आयोजन होगा। भजन कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा, जबकि शाम 5 बजे भगवान श्री अग्रसेन महाराज की पूजा-अर्चना के बाद महाआरती की जाएगी। पोस्टर विमोचन के अवसर पर कृष्णावतार अग्रवाल (सिंगोद खुर्द वाले), श्रीकांत गोयल, एडवोकेट कमलेश अग्रवाल, लक्ष्मण अग्रवाल, विकास गुप्ता, मुकेश गर्ग, टीना अग्रवाल, मानसी गुप्ता, हेमलता अग्रवाल, दिशा गर्ग, कुसुम अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




