Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा में ली अंतिम सांस

दो दिन से तेज बुखार से थे पीड़ित, आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार; दिल्ली ले जाते समय बिगड़ी तबीयत

अरुण शर्मा। नजर इंडिया 24 , जिला ब्यूरो चीफ

फतेहाबाद (आगरा)। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का गुरुवार को निधन हो गया। वह पिछले दो दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आगरा के राजपुर चुंगी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने गुरुवार शाम उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे। रास्ते में नोएडा के पास अचानक उनकी तबीयत बेहद बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विधायक के निधन की खबर मिलते ही फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र समेत आगरा के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में शोक व्याप्त है।उत्तर प्रदेश विधानसभा की आधिकारिक सदस्य सूची में छोटेलाल वर्मा को फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र-93 से भाजपा विधायक के रूप में दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!