Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत से मिलीं ललिता भोला, पुस्तकें भेंट कर शिक्षा-संस्कार पर की चर्चा

 

जयपुर। तेजा दशमी एवं रामदेव जयंती के अवसर पर कवयित्री एवं ट्यूशन हब की संचालिका ललिता भोला ने पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी पुस्तकों ‘शब्द पुष्प’ एवं ‘कवित्त रस’ की प्रतियां गहलोत को उपहार स्वरूप भेंट कीं।

ललिता भोला अपने साथ ट्यूशन हब में अध्ययनरत कुछ बच्चों को भी लेकर पहुंचीं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार एवं संस्कृति से जोड़ने की अपनी पहल के बारे में गहलोत से चर्चा की। इस दौरान शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और उन्हें आशीर्वाद एवं चॉकलेट देकर हंसी-खुशी विदा किया।

Oplus_131072

उन्होंने ललिता भोला को उनकी साहित्यिक गतिविधियों के लिए बधाई देते हुए आगामी पुस्तक के लिए भी शुभकामनाएं दीं। ललिता भोला ने बताया कि बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार, संस्कृति और साहित्य के प्रति रुचि विकसित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों को विभिन्न सामाजिक एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!