हरियाणा प्रदेश ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश गौतम हरियाणा दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के साथ जुड़े।
डहर में दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की अहम बैठक, सतीश गौतम का स्वागत

पानीपत (डहर)। लोकेश झा। हरियाणा दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक डहर गांव में हरियाणा प्रदेश ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश गौतम के कार्यालय पर आयोजित की गई। इस अवसर पर सतीश गौतम औपचारिक रूप से हरियाणा दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के साथ जुड़े, जिसका एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
बैठक के दौरान दिव्यांग बच्चों एवं खिलाड़ियों के उत्थान, उन्हें उचित मार्गदर्शन देने तथा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सतीश गौतम ने एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि दिव्यांग खिलाड़ियों के भविष्य को उज्जवल बनाने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।
बैठक में आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। भविष्य में दिव्यांग क्रिकेट मैचों के सफल आयोजन तथा बड़े स्तर पर टूर्नामेंट आयोजित कर दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को बेहतर मंच प्रदान करने पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर हरियाणा दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. भीम सिंह, कैप्टन अनिल छोकर, विकास पंडित और एसोसिएशन के मैनेजर शुभम पवार सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने दिव्यांग खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।




