Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

गायत्री महायज्ञ के बाद निकली गणपति की भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने दी भावभीनी विदाई

 

जयपुर। अनंत चतुर्दशी पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से विभिन्न स्थानों पर हवन के आयोजन कराए गए। इसी कड़ी में माधो सिंह सर्किल स्थित माधव विलास में विराजित माधव विलास चा राजा के समक्ष गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा के मनु महाराज के सान्निध्य में गायत्री महायज्ञ हुआ। मनु महाराज ने गणेशजी की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का आह्वान किया। उषा मालवानी, ओमप्रकाश मालपानी, रीतु, बसंत, चेतना, शरद कुचामन वाले ने प्रारंभ गणेशजी भगवान का पूजन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि की कामना की।

दोपहर को माधव विलास चा राजा की महाआरती की गई। शाम को माधव विलास चा राजा को छप्पन भोग अर्पित कर महाआरती की गई। इसके बाद गाजेबाजे के साथ नाचते-जयकारे लगाते हुए माधवसिंह सर्किल से गणपति की शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तू जल्दी आना के जयघोष करते हुए शामिल हुए। भक्तिमय माहौल के बीच शोभायात्रा माधव विलास गार्डन पहुंची। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने गणपति बप्पा की आरती की। इस बार पर्यावरण और आयोजन की विशेष परंपरा को ध्यान में रखते हुए माधव विलास चा राजा की विदाई गुलाल से नहीं, बल्कि फूलों से की गई। कार्यक्रम के समापन पर माधव विलास प्रांगण में श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि अनंत चतुर्दशी पर दस दिवसीय गणेशोत्सव का पारंपरिक समापन हो गया। शहरभर में गणपति प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ विसर्जन किया गया। घरों और सार्वजनिक पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का निर्धारित परंपरा के अनुसार विसर्जन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!