Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

ARCH कॉलेज ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस का 24वां दीक्षांत समारोह उत्साह के साथ संपन्न

 

जयपुर। ARCH कॉलेज ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस का 24वां दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को कॉलेज परिसर में उल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न डिजाइन कार्यक्रमों के स्नातक विद्यार्थियों को डिग्री और सम्मान प्रदान किए गए।समारोह में कन्वोकेशन के मुख्य अतिथि गोलवा ज्वेल्स के को-नोट स्पीकर, को-फाउंडर एवं डायरेक्टर विजय गोलछा, डॉ. राहुल मिश्रा, स्टेट डायरेक्टर, केवीआईसी, एमएसएमई, भारत सरकार तथा रजत वर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर, डीसीएच जयपुर उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता ARCH कॉलेज ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस की डायरेक्टर अर्चना सुराणा ने की।

अर्चना सुराणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजाइन केवल एक कौशल नहीं, बल्कि सोचने, देखने और समाज में परिवर्तन लाने का तरीका है। उन्होंने विद्यार्थियों से रचनात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और अपने कौशल का उपयोग समाज के लिए करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि बदलती वैश्विक रचनात्मक अर्थव्यवस्था में नई संभावनाओं को अपनाकर विद्यार्थी समाज में सार्थक योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्क्रिप्टेड और कॉन्फिडेंट प्रोफेशनल बनने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में 75 से अधिक कॉनवोकेट विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार भी दिए गए। बेस्ट ओवरऑल परफॉर्मेंस का पुरस्कार बी.डेस इंटीरियर डिजाइन की शगुन गुप्ता को मिला। इनोवेटिव स्टूडेंट का पुरस्कार बी.डेस फैशन डिजाइन की सुकन्या सेन को प्रदान किया गया। एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड साक्षी बियानी, ऋषि मेहता, इशिका लोहिया एवं देवांशी रंधेर, भूमिका श्रीवास्तव और प्रणाल ठडानी को प्रदान किया गया। वहीं एलुमनी एक्सीलेंस अवार्ड सुकृति बांठिया, नरेंद्र सैनी, रोहित पालिवाल और पूजा विजयवर्गीय को मिला। ARCH कॉलेज इस वर्ष अपनी सिल्वर जुबली के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव भी मना रहा है। कॉलेज ने पिछले वर्षों में डिजाइन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देते हुए विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया है। संस्थान द्वारा बी.डेस तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के पीयरसन बीटेक कार्यक्रम सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग आधारित पहल संचालित की जा रही हैं। दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, नवोन्मेषी प्रोजेक्ट्स और उपलब्धियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह का समापन छात्रों, अभिभावकों और फैकल्टी के बीच उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!