हिंदी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत जैन डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन
बेंगलुरु, 09 सितंबर 2026 — हिंदी पखवाड़ा 2026 के उपलक्ष्य में हिंदी विभाग, स्कूल ऑफ साइंसेस, जैन डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु द्वारा आज गूगल मीट के माध्यम से एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन किया गया।
विषय: “हिंदी का समग्र विकास: भारतीय ज्ञान परंपरा, लैंगिक संवेदनशीलता और डिजिटल युग में रोज़गार”
वेबिनार का मुख्य विषय “हिंदी का समग्र विकास: भारतीय ज्ञान परंपरा, लैंगिक संवेदनशीलता और डिजिटल युग में रोज़गार” रहा, जिसमें हिंदी की समकालीन प्रासंगिकता और बहुआयामी भूमिका पर सारगर्भित चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में सनराइज यूनिवर्सिटी, अलवर, राजस्थान के शिक्षा विभाग की डॉ. कंचन जैन ने अपने विचार प्रस्तुत किए। आपने भारतीय ज्ञान परंपरा के संदर्भ में हिंदी के समग्र विकास, भाषा में लैंगिक संवेदनशीलता की आवश्यकता तथा डिजिटल युग में हिंदी के बढ़ते रोज़गारपरक अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रगति ने हिंदी को पारंपरिक सीमाओं से बाहर निकालकर वैश्विक मंच पर नई पहचान दी है।
यह वेबिनार विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति *डॉ. चेनराज रॉयचंद जी, प्रभारी कुलपति एवं कुलसचिव आदरणीय डॉ. जितेंद्र कुमार मिश्रा जी, स्कूल ऑफ साइंसेस की निदेशिका आदरणीय डॉ. आशा राजीव जी, भाषा विभाग की विभागाध्यक्ष आदरणीय मेजर (डॉ.) रेखा सिन्हा जी तथा स्कूल ऑफ साइंसेस, हिंदी परिषद की संयोजिका आदरणीय डॉ. राखी के. शाह जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र संयोजकों — निधि, नैत्रिशा, पवन और शिवानी की ऊर्जावान एवं संगठित कार्यक्षमता से किया गया। सत्र में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता कर विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां अर्जित कीं।
अंत में यह संकल्प लिया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को छात्र हित में पूर्ण निष्ठा के साथ क्रियान्वित किया जाएगा, ताकि राष्ट्र के भावी नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और भाषाई चेतना को सुदृढ़ किया जा सके।




