Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

शिक्षा, एकता और समाजसेवा पर जोर, धाकड़ समाज ने भूमि आवंटन के लिए जुटाए 21 लाख

 

जयपुर, 20 सितंबर 2026। विद्याधर नगर स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को धाकड़ समाज सेवा समिति, जयपुर की ओर से सामूहिक गोठ एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी, समाजबंधु, युवा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य समाज में आपसी एकजुटता एवं भाईचारे को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा समाज की विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओ को गैस चूल्हा देकर सहयोग प्रदान किया। विद्यार्थियों के सम्मान से समारोह में उत्साह का माहौल रहा। वक्ताओं ने कहा कि समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। प्रतिभाओं का सम्मान उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है।

समारोह में धाकड़ समाज सेवा समिति के मंत्री बच्चू सिंह धाकड़ ने समिति की ओर से पिछले चार वर्षों के दौरान किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों एवं गतिविधियों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने समिति द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों, सामाजिक गतिविधियों तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में उपस्थित समाजबंधुओं को जानकारी दी।

मंत्री बच्चू सिंह धाकड़ ने वर्तमान में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा धाकड़ समाज को भूमि आवंटन की प्रक्रिया के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूमि आवंटन से संबंधित प्रक्रिया किस स्थिति में है तथा इसके लिए समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में समाज के लोगों को अवगत कराया।

इस अवसर पर धाकड़ समाज सेवा समिति के अध्यक्ष शेर सिंह धाकड़ ने समाज की भूमि आवंटन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने एवं उससे जुड़े आवश्यक कार्यों के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। अध्यक्ष शेर सिंह धाकड़ की घोषणा के बाद समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं समिति से जुड़े लोगों ने भी समाजहित में आगे आते हुए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इस तरह समिति के पास कुल 21 लाख रुपए एकत्रित हुए। इस दौरान समाजबंधुओं ने समाज की आवश्यकताओं एवं भविष्य की योजनाओं में हरसंभव सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक विकास एवं युवाओं को आगे बढ़ाने सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी लोगों को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों से ही समाज के लिए स्थायी एवं उपयोगी कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकता है। समारोह में विशेष रूप से समाज के युवाओं एवं विद्यार्थियों को शिक्षा तथा विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने से आने वाली पीढ़ी समाज का नाम विभिन्न क्षेत्रों में रोशन कर सकती है।सामूहिक गोठ के माध्यम से समाजबंधुओं ने आपसी मेलजोल एवं भाईचारे को मजबूत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक एकता एवं समाजहित में मिलकर कार्य करने की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में समिति के संरक्षक केहरी सिंह धाकड़ ने समारोह में उपस्थित सभी समाजबंधुओं, गणमान्य नागरिकों, समिति के पदाधिकारियों, प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी के सहयोग एवं सहभागिता की आवश्यकता है। उन्होंने भविष्य में भी समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद किया।
धाकड़ समाज सेवा समिति, जयपुर की ओर से आयोजित यह समारोह सामाजिक एकता, प्रतिभा सम्मान एवं समाजहित में सामूहिक सहभागिता का संदेश देते हुए सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!