दही हांडी और रासलीला के साथ मनाया कान्हा जी का जन्मोत्सव, मातृशक्ति ने लिया बढ़चढ़ कर भाग

जयपुर। नवचेतना ग्रुप, झोटवाड़ा के तत्वावधान में झोटवाड़ा में ‘हैप्पी बर्थडे लड्डू’ (कान्हा जी) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की फाउंडर एवं आयोजक प्रियंका गोयल ने बताया कि समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटकीय प्रस्तुतियां, राधा-कृष्ण की भव्य रासलीला तथा दही हांडी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आनंद गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि शशि गुप्ता, घनश्याम, ललित, नवीन, मनीष तथा कृष्णावतार अग्रवाल (सिंगोद खुर्द वाले) उपस्थित रहे। राधा-कृष्ण की रासलीला और दही हांडी कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।
आयोजक प्रियंका गोयल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य कान्हा जी के जन्मोत्सव की खुशियां साझा करने के साथ समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और सकारात्मकता का संदेश देना है।
कार्यक्रम में प्रियंका गोयल, निशा, मनीषा, शर्मिला रुंगटा, नमिता अग्रवाल, पूजा गुप्ता, उषा बैराठी, मीरा मित्तल, लक्ष्मी, प्रियंका बंसल, शालू हल्दिया, रिचा गुप्ता, आर्य, सुनीता, पायल, संगीता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। कोरियोग्राफर संजय प्रजापत ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सहयोग किया।




