31वीं जिला स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित

गोलूवाला। नोबल इंटरनेशनल एकेडमी में 31वीं जिला स्तरीय 14, 17 एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा रोड एवं ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई । प्रतियोगिता का आयोजन पक्का भादवा से लोंगवाला सड़क मार्ग पर किया गया।
इस दौरान साइकिल रेस को उप तहसीलदार देवीलाल बलान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में 17 एवं 19 वर्षीय वर्ग में 54 तथा 14 वर्षीय वर्ग में 33 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर उपतहसीलदार देवीलाल बलान ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भाग लेना है। जो विद्यार्थी अपने विद्यार्थी जीवन में खेलों में भाग लेता है, वह शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ-साथ अनुशासन और आत्मविश्वास भी विकसित करता है।
पूर्व संयुक्त निदेशक मोहनलाल स्वामी ने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थी अपना बेहतर करियर बना सकते हैं। आज खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण क्षेत्र है।
कार्यक्रम में प्राचार्य इंद्रजीत सिंह, आरबीएसई प्राचार्या सुनीता स्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि संजय भाकर, शिक्षक मस्तान सिंह, शिवजीत सिंह संमरा, हंसराज, परविंदर सिंह, कृष्ण कुमार कुलरिया, NIS कोच सलामत अली तथा संयोजक अग्रेज सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर नोबल स्कूल के छात्र मनीष ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना एवं अनुशासन की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज स्वामी ओर नरेंद्र छींपा ने किया ।




