Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

श्रीगंगानगर में हरियाली बढ़ाने की मुहिम, शैम्पी अरोड़ा ने टीम संग लगाए पौधे

 

श्रीगंगानगर। एनसीसीएचडब्ल्यूओ के प्रदेशाध्यक्ष रूपेंद्र अरोड़ा (शैम्पी) ने पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली बढ़ाने की पहल के तहत पौधारोपण अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ श्रीगंगानगर में हरियाली से वंचित सड़क किनारे के स्थानों पर पौधे लगाए।

शैम्पी अरोड़ा ने कहा कि पौधारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि जिन स्थानों पर हरियाली की कमी है, वहां पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं।

उन्होंने बताया कि पौधारोपण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। शहर में जिन स्थानों पर हरियाली की आवश्यकता है, वहां पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल और संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के दौरान वाची जुनेजा, देव सिढाना, बंटी अरोड़ा, वंश कालड़ा, विनोद काठपाल, गुरदीप सिंह, पंकज कामरा, पंकज अरोड़ा और टिंकू धुरिया सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!