डॉ. कंचन जैन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया अलीगढ़ का मान
शिक्षा, मानव सेवा, महिला सशक्तिकरण और नैतिक नेतृत्व में योगदान का सम्मान

अलीगढ़। शिक्षा, मानव सेवा, महिला सशक्तिकरण और नैतिक नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी कार्यों के लिए अलीगढ़ की सुप्रसिद्ध शिक्षाविद, समाजसेविका एवं प्रखर वक्ता डॉ. कंचन जैन को International Academy for Human Excellence (IAHE), India की ओर से लाल बहादुर शास्त्री ग्लोबल लीडरशिप एंड इंटीग्रिटी अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।
महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को घोषित इस सम्मान में डॉ. कंचन जैन के मानवीय मूल्यों पर आधारित नेतृत्व, सत्यनिष्ठा, ईमानदारी तथा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे निःस्वार्थ प्रयासों को विशेष रूप से सराहा गया।

डिजिटल माध्यम से प्रदान किया गया यह प्रतिष्ठित सम्मान डॉ. कंचन जैन के सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने वाला है। सम्मान मिलने पर अलीगढ़ सहित उत्तर प्रदेश में उनके शुभचिंतकों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर IAHE के संस्थापक एवं अध्यक्ष राजदूत डॉ. टीकम सोनी तथा पूरी IAHE टीम ने डॉ. कंचन जैन को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयां प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं।
डॉ. कंचन जैन ने सम्मान को अपने लिए गौरव के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती से निभाने की प्रेरणा बताया




