श्री सवाया राखी-तीज स्पेशल एग्जीबिशन में उमड़ी भीड़
साबिर कुरैशी।नजर इंडिया 24, समाचार संपादक
जयपुर। वैशाली नगर स्थित सिम्फोनिया सोसायटी, चित्रकूट, गांधी पथ रोड के सभागार में राधा श्रीवास्तव के आयोजन में श्री सवाया राखी एवं तीज स्पेशल एग्जीबिशन का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे भगवान लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना एवं मुख्य अतिथि मनमोहन राज पुरोहित और उनकी पत्नी मनोरमा पुरोहित द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
प्रदर्शनी में करीब 22 विशेष स्टॉल लगाए गए, जिनमें ज्वेलरी, साड़ियां, राखी, गिफ्ट आइटम, केक, होम फूड, लाइव फूड, ऑर्गेनिक उत्पाद सहित दैनिक उपयोग की विभिन्न वस्तुओं के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्मृति अग्रवाल, सुपर एंजल क्लब की फाउंडर मधु अग्रवाल, सनातन मातृशक्ति की उर्मिला वशिष्ठ, नई उड़ान की फाउंडर दौलत शर्मा, गुलाबी विजनरीज की फाउंडर प्रतिभा चतुर्वेदी, दीपिका साबू, प्राची अग्रवाल, दैविक ऑर्गेनिक की फाउंडर प्रतिभा चतुर्वेदी, डेविस ज्वेल्स की फाउंडर ज्योति माहेश्वरी एवं इन्फ्लुएंसर कोमल अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर प्रदर्शनी की सराहना की। आयोजन में लगभग 400 से 500 लोगों ने भाग लिया। आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी की सफलता में दशावतार की महत्वपूर्ण भूमिका रही, वहीं राधा श्रीवास्तव की सखियों एवं पूरी श्री सवाया टीम का विशेष सहयोग रहा।सिम्फोनिया सोसायटी के सभागार में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को आयोजकों ने राधा श्रीवास्तव एवं श्री सवाया टीम की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।




