Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

व्यस्त दिनचर्या से चुराए कुछ पल, सफेद कोट के पीछे की मुस्कान को मिला मंच

 

उदयपुर। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 1 जुलाई को नर्मदा देवी ऑडिटोरियम में चिकित्सकों के लिए एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉक्टरों को उनकी व्यस्त दिनचर्या के बीच कुछ सुकून के पल देना, नई ऊर्जा का संचार करना और आपसी जुड़ाव को मजबूत बनाना था। इस वर्ष की थीम “Behind the Mask: Who Heals the Healers?” की भावना पर आधारित इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि जो चिकित्सक प्रतिदिन दूसरों के उपचार और देखभाल में अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं, उनके मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन वाइस चांसलर श्री राकेश व्यास, डीन डॉ. संगीता गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. अरविंद यादव, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. मंजिंदर कौर एवं मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट डॉ. हरप्रीत सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी.सी. कुमावत, डॉ. एस.के. लोहाड़िया, डॉ. जी.एल. डाड सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसे डॉक्टरों ने अपने साथी डॉक्टरों और विद्यार्थियों के साथ मिलकर डॉक्टरों के लिए ही तैयार किया। मंच पर वरिष्ठ फैकल्टी, जूनियर फैकल्टी और रेजिडेंट डॉक्टर—तीनों पीढ़ियां एक साथ नजर आईं, जिसने संस्थान की मजबूत शैक्षणिक और पारिवारिक संस्कृति को दर्शाया।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गीत, संगीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से चिकित्सा सेवा के मानवीय पक्ष को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुतियों ने यह भाव व्यक्त किया कि चिकित्सक पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ हर मरीज के उपचार और उसे स्वस्थ करने का हरसंभव प्रयास करते हैं। उनके लिए चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, धैर्य और मानवता का सतत दायित्व है। कार्यक्रम का मूल संदेश यही रहा कि जो लोग दूसरों की देखभाल करते हैं, उनके मनोबल, स्वास्थ्य और मुस्कान का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है।कार्यक्रम के दौरान सभी चिकित्सकों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। आयोजन में 500 से अधिक लोगों ने सहभागिता की, जिनमें लगभग 300 मेडिकल विद्यार्थी तथा 200 से अधिक वरिष्ठ, जूनियर एवं कंसल्टेंट चिकित्सक शामिल थे। पूरे आयोजन ने डॉक्टरों के बीच आपसी सम्मान, सहयोग, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण तैयार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!