Uncategorized

विश्व सनातन संघ की बैठक में संगठन विस्तार – ममता भारद्वाज बनीं राष्ट्रीय महासचिव, बोबी जी को सौंपी गई दिल्ली की अहम जिम्मेदारी

 

जयपुर। विश्व सनातन संघ की एक विशेष बैठक शिव हनुमान मंदिर धाम, लाल दास की बगीची, कांटा झोटवाड़ा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता शर्मा एवं राष्ट्रीय संरक्षक विष्णु दास नागा महाराज ने की। बैठक में महिला प्रकोष्ठ के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संरक्षक के दिशा-निर्देशों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों डॉ. राकेश वशिष्ठ (राष्ट्रीय महासचिव), जे.पी. शर्मा (राष्ट्रीय सलाहकार), प्रभात शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) और हनुमान स्वामी की अनुशंसा पर ममता भारद्वाज (हरियाणा) को राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ एवं बोबी जी (दिल्ली) को महासचिव दिल्ली पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा, मनोज कुमार शर्मा (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी), भीम कुमार कुशवाहा (कोषाध्यक्ष), अंकित शर्मा, रुपेन्द्र शर्मा, वेणीराम उनियाल (उत्तराखंड प्रभारी), शंभू दयाल शर्मा, रतन महाराज (राष्ट्रीय सचिव -धर्म प्रचारक) और गोपाल चतुर्वेदी (उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी) सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

नियुक्ति उपरांत ममता भारद्वाज और बोबी जी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने तथा ‘सनातन नारी सुरक्षा अभियान’ को देशभर में सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा ने कहा कि यह बैठक संगठन की मजबूती और सनातन धर्म व नारी सुरक्षा के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पूरे भारत में सनातन नारी सुरक्षा अभियान को और अधिक सशक्त रूप से प्रारंभ किया जाएगा तथा शासन-प्रशासन से चर्चा कर नारी शक्ति को शस्त्र रखने की अनुमति दिलाने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।
बैठक के अंत में संघ अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया और संगठन की एकता, नारी शक्ति के सशक्तिकरण तथा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!