इंद्रलोक परिवार ने हर्षोल्लास के साथ मनाया दीवाली मिलन समारोह

जयपुर। इंद्रलोक फाउंडेशन की ओर से भव्य दीवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जो अत्यंत यादगार और आनंदमयी रहा। इस अवसर पर फाउंडेशन की डायरेक्टर इंद्रा बंसल ने सभी सदस्यों को मिठाई एवं उपहार प्रदान कर उनके सहयोग एवं सहभागिता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मीनू सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इंद्रलोक फाउंडेशन) एवं माया सैनी (उपाध्यक्ष, इंद्रलोक फाउंडेशन) को संस्था के श्रेष्ठ कार्यकर्ता के रूप में चांदी की लक्ष्मी माता की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर दीवाली की खुशियाँ साझा कीं और परिवारिक सौहार्द एवं एकता के बंधनों को और मजबूत किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने इंद्रलोक परिवार की एकजुटता और प्रेमभाव का संदेश देते हुए एक-दूसरे को दीवाली की शुभकामनाएँ दीं।इंद्रलोक फाउंडेशन की टीम ने कहा कि यह समारोह केवल उत्सव नहीं, बल्कि परिवारिक एकता, स्नेह और सहयोग की मिसाल है।
इंद्रा बंसल को इस सम्मान और स्नेह के लिए सभी सदस्यों की ओर से दिल की गहराइयों से आभार और धन्यवाद प्रकट किया गया।




