Uncategorized

पितामह फाउंडेशन ने पौष बड़ा महोत्सव पर किया सहायक वर्ग को भोजन वितरण

 

जयपुर। पितामह फाउंडेशन के तत्वाधान में आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को रोड नंबर–1, वी.के.आई. क्षेत्र, जयपुर में सहायक वर्ग के बीच हलवा एवं दाल की पकोड़ी का भरपेट वितरण किया गया। यह सेवा कार्य पौष बड़ा महोत्सव के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसने समाज सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की।

पितामह फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती मेनका शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ खुशबु दीदी के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि पौष बड़ा महोत्सव के पावन अवसर पर जरूरतमंद और श्रमिक वर्ग के बीच भोजन वितरण करना फाउंडेशन की मानवीय सोच और सामाजिक दायित्व का प्रतीक है।

कार्यक्रम में पितामह फाउंडेशन की सम्पूर्ण टीम उपस्थित रही। मुख्य रूप से श्री सनथ कुमार गौतम, थानेश्वर शर्मा, राजू खुडानिया, राकेश शर्मा, कविता शर्मा, अंकिल शर्मा, सुमन शर्मा, राजेश शर्मा, शिखा शर्मा, शशि वर्मा, रामदयाल शर्मा एवं उमेश शर्मा की सक्रिय सहभागिता रही।सहायक वर्ग के लोगों ने इस सेवा कार्य के लिए पितामह फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। पौष बड़ा महोत्सव को इस रूप में मनाकर फाउंडेशन ने समाज सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!