काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा डॉ. ऋतु तिवारी को मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित

वाराणसी। हिन्दी भाषा, साहित्य एवं कला के क्षेत्र में दीर्घकालीन, सृजनात्मक एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए काशी हिन्दी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा डॉ. ऋतु तिवारी को “डॉक्टर (विद्या-वाचस्पति)” की मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यापीठ की अकादमिक परिषद की अनुशंसा पर प्रदान किया गया। काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा जारी प्रमाण-पत्र में उल्लेख किया गया है कि डॉ. ऋतु तिवारी का हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार, साहित्यिक मूल्यों के संरक्षण, सांस्कृतिक चेतना के विस्तार तथा नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके रचनात्मक, वैचारिक एवं बौद्धिक कार्यों ने हिन्दी साहित्य को समृद्ध करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
विद्यापीठ परिवार के अनुसार डॉ. ऋतु तिवारी की साहित्य-साधना और हिन्दी सेवा निरंतरता, समर्पण एवं गुणवत्ता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनकी लेखनी और शैक्षणिक दृष्टि से अनेक साहित्यकारों, विद्यार्थियों एवं शोध-जिज्ञासुओं को प्रेरणा प्राप्त हुई है, जिससे हिन्दी साहित्य को नई ऊर्जा मिली है।
इस गरिमामय अवसर पर साहित्यिक, शैक्षिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने डॉ. ऋतु तिवारी को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। काशी हिन्दी विद्यापीठ ने आशा व्यक्त की कि डॉ. ऋतु तिवारी भविष्य में भी हिन्दी भाषा और साहित्य की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका निभाती




