Uncategorized

अधिवक्ता मनीष श्रीमाली विधि मानवाधिकार एवं सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत

 

नानालाल आचार्य
नज़र इंडिया 24

उदयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अनुशंसा पर विधि मानवाधिकार एवं सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह पूनिया ने अधिवक्ता मनीष श्रीमाली को उदयपुर ज़िले के विधि मानवाधिकार एवं सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। इस मनोनयन पर कांग्रेस संगठन एवं विधि क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पार्टी नेताओं और अधिवक्ताओं ने श्रीमाली को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि वे मानवाधिकारों की रक्षा, सूचना के अधिकार के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन को न्याय दिलाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मनोनीत होने पर अधिवक्ता मनीष श्रीमाली ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने मानवाधिकारों के संरक्षण, आरटीआई के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सतत कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
उनके मनोनयन से उदयपुर ज़िले में प्रकोष्ठ की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!