परीक्षा — प्रवीणा सिंह राणा “प्रदन्या”

परीक्षा केवल प्रश्न-पत्र और उत्तर-पुस्तिका का नाम नहीं है, बल्कि यह जीवन की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। विद्यार्थी जीवन में परीक्षा वह अवसर होती है जब व्यक्ति अपने ज्ञान, परिश्रम और आत्मविश्वास को परखता है। यह केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्ममूल्यांकन का एक सशक्त साधन भी है।
परीक्षा हमें अनुशासन सिखाती है। नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग और धैर्य—ये सभी गुण परीक्षा की तैयारी के दौरान विकसित होते हैं। कई बार परीक्षा का नाम सुनते ही मन में भय उत्पन्न हो जाता है, परंतु यदि तैयारी सच्चे मन से की जाए तो वही भय आत्मविश्वास में बदल जाता है।
जीवन स्वयं एक निरंतर परीक्षा है। कभी परिस्थितियाँ हमें परखती हैं, तो कभी हमारे निर्णय। विद्यालय की परीक्षा कुछ घंटों की होती है, पर जीवन की परीक्षा हर दिन चलती रहती है। इसलिए आवश्यक है कि हम केवल अंकों पर नहीं, बल्कि ज्ञान और अनुभव पर ध्यान दें।
अंततः परीक्षा हमें यह सिखाती है कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं। सफलता उन्हीं को मिलती है जो धैर्य, विश्वास और निरंतर प्रयास के साथ आगेबढ़ते हैं।
प्रवीणा सिंह राणा “प्रदन्या”




