Uncategorized

स्वयं सिद्धा साहित्यिक संस्थान: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 ऑनलाइन निःशुल्क साहित्यिक प्रतियोगिता का शानदार आयोजन

सुनीता त्रिपाठी अजय। नजर इंडिया 24 ब्यूरो चीफ

जयपुर, राजस्थान – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में स्वयं सिद्धा साहित्यिक संस्थान, जयपुर द्वारा 21 फरवरी से 24 फरवरी तक ऑनलाइन निःशुल्क साहित्यिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से प्रतिभागियों ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता ने महिलाओं के योगदान को उजागर करने का एक विशेष मंच प्रस्तुत किया।
पहले दिन, 21 फरवरी को प्रतियोगिता में प्रो. अनीता गुप्ता (आबू रोड), सीमा वर्णिका (कानपुर), डॉ योगिता जोशी, डॉ आरती भदौरिया और अंजु शर्मा (मुंबई) ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही सुशीला शर्मा, डॉ आशा शर्मा, रश्मि पारीक, डॉ राधा गुप्ता और डॉ माला कैलाश ने भी साहित्यिक दृष्टिकोण से गहरी छाप छोड़ी।
दूसरे दिन, 22 फरवरी को पंकज सोनी, डॉ अक्षिणी भटनागर, संगीता गुप्ता और अर्चना सिंह ‘अना’ ने अपने विचारों और रचनाओं के माध्यम से पाठकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद डॉ नीलम कालरा, वंदना सक्सेना, डॉ नेहा पारीक, रेशमी चौधरी और स्नेह लता शर्मा (चूरू) ने भी उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दीं।

तीसरे दिन, 23 फरवरी को सरोज चन्द्रा पालीवाल, विमला नागला, प्रज्ञा पारीक (नागौर) और मंजु राय शर्मा (महाराष्ट्र) ने साहित्यिक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं अर्चना माथुर, अनीता सोनी (चूरू), वर्षा गुप्ता, अनुराधा माथुर और रमा भाटी ने भी इस आयोजन को यादगार बना दिया।
अंतिम दिन, 24 फरवरी को नीता भारद्वाज, सुमन पाठक, नन्दिनी पंजवानी और भारती खंडूजा ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कुसुम अदिति, सरोज चौहान, सुनिता त्रिपाठी और सुनिता तिवारी ने इस चार दिवसीय प्रतियोगिता का शानदार समापन किया।

आयोजन समिति में अध्यक्ष ज्ञानवती सक्सेना, संरक्षक पूर्व प्रो. कुसुम शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ रेखा गुप्ता और पटल प्रभारी पुष्पा माथुर शामिल रहे। इस आयोजन ने न केवल प्रतिभागियों की रचनात्मकता को प्रदर्शित किया बल्कि दर्शकों में भी उत्साह और प्रेरणा का संचार किया।
सुनिता त्रिपाठी’अजय जयपुर राजस्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!