एक ही परिवार के बहन-भाई बने सफलता की मिसाल, CS परीक्षा में शानदार उपलब्धि, चारधाम यात्रा से लौटते ही दादा-दादी को मिली दोहरी खुशखबरी, परिवार में जश्न का माहौल

जयपुर। शहर के प्रतिष्ठित रावत परिवार में उस समय खुशी की लहर दौड़ पड़ी जब एक ही परिवार के बहन-भाई ने कंपनी सेक्रेटरी (CS) परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। रचित रावत (पुत्र जे.पी. रावत) ने प्रथम प्रयास में ही CS परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार का नाम रोशन किया। वहीं उनकी बहन परिधि रावत (पुत्री पवन रावत) ने भी CS इंटरमीडिएट परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।दोनों होनहार बच्चों की इस उपलब्धि से दादा श्री ब्रह्मानंद जी रावत सहित पूरे परिवार में हर्ष का वातावरण है। विशेष बात यह रही कि दादा-दादी चारधाम यात्रा से लौटे ही थे कि उन्हें यह सुखद समाचार प्राप्त हुआ। इस दोहरी सफलता ने उनकी तीर्थयात्रा की प्रसन्नता को और भी बढ़ा दिया। परिवारजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का उत्सव मनाया। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने भी दोनों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। रावत परिवार के लिए यह उपलब्धि न केवल गर्व का विषय है, बल्कि यह अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है कि समर्पण, परिश्रम और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।




