विश्व सनातन संघ की ऑनलाइन बैठक में बड़ा निर्णय, आचार्य मनोज कुमार शास्त्री बने प्रदेश महामंत्री
राजस्थान में वेदाचार्य प्रकोष्ठ को मजबूती, नारी सुरक्षा अभियान व सदस्यता विस्तार पर जोर

जयपुर। विश्व सनातन संघ की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक का आयोजन राष्ट्रीय मुख्य सचिव शंभू दयाल शर्मा के अनुरोध पर किया गया। बैठक में राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्यों ने विभिन्न अहम विषयों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
बैठक में सनातन नारी सुरक्षा अभियान, वेदाचार्य प्रकोष्ठ के गठन तथा सभी राज्यों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने पर सहमति बनी। इसी क्रम में सर्वसम्मति से आचार्य मनोज कुमार शास्त्री को राजस्थान प्रदेश महामंत्री (वेदाचार्य प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया, जबकि अनुजा गौतम को सनातन नारी सुरक्षा अभियान के तहत जयपुर ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात शर्मा, हनुमान स्वामी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राकेश वशिष्ठ, राष्ट्रीय सलाहकार जेपी शर्मा, कोषाध्यक्ष भीम कुमार कुशवाहा, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष राजेश गिरीश शर्मा, महिला अध्यक्ष सरिता यादव, महाराष्ट्र प्रभारी मयूर मिश्रा तथा उत्तराखंड प्रभारी वेणीराम उनियाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी बालमुकुंद आचार्य जी महाराज द्वारा हातोज धाम पहुंचकर नव नियुक्त पदाधिकारियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। साथ ही श्री श्री 1008 विष्णु दास जी नागा महाराज का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। वहीं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राकेश वशिष्ठ एवं राष्ट्रीय सलाहकार जेपी शर्मा सहित पूरी टीम ने भी बधाई प्रेषित की।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि देशभर के प्रदेश एवं जिला स्तर पर सनातन नारी सुरक्षा अभियान और सदस्यता अभियान को तेजी से संचालित किया जाएगा। इस संबंध में सभी प्रदेशाध्यक्षों और जिलाध्यक्षों को निर्देश जारी किए गए।
स्वमी बालमुकुंद आचार्य जी महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से वेदों एवं शास्त्रों के प्रचार-प्रसार के साथ समाज में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
वहीं श्री श्री 1008 विष्णु दास जी महाराज (नागा) ने कहा कि सनातन नारी सुरक्षा अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और निष्ठा के साथ संगठन को आगे बढ़ाने की अपील की।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि वेदों और शास्त्रों के ज्ञान के प्रसार से सनातन संस्कृति को मजबूती मिलेगी और संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।




