Uncategorized

उपभोक्ता अधिकारों पर जोर, कार्यशाला व शपथ ग्रहण की तैयारी निशा कंवर गौड के मनोनयन पर हुआ सम्मान समारोह

 

भीलवाड़ा। उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान की कोर कमेटी की बैठक प्रदेशाध्यक्ष अशोक जैन की अध्यक्षता में मुरली विलास रोड स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार मारू ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा जल्द ही उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को इसी माह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में नगर निगम द्वारा प्रारंभ किए गए शुल्क को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई और इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर उपभोक्ता कल्याण समिति की युवा महिला प्रदेश अध्यक्ष निशा कंवर गौड को श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान राजस्थान में दूसरी बार महिला प्रदेश महामंत्री मनोनीत होने पर समिति के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन की जिलाध्यक्ष सुनीता कंवर राठौड़ का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।बैठक में संरक्षक आशा रामावत, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जैन एवं राकेश सक्सेना, प्रदेश महिला अध्यक्ष संगीता अग्रवाल, प्रदेश सह सचिव आशीष अग्रवाल, प्रदेश युवाध्यक्ष अनिल कुमार पारीक, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सरगरा, प्रदेश युवा सचिव नवरतन बुरड़, जिलाध्यक्ष राजेश पाटनी, जिला सचिव कमलेश बोडाना, महिला जिला सचिव अनीता डीडवानिया, एडवोकेट पीरु सिंह गौड सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री जितेंद्र मारू ने बताया कि समिति जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करते हुए उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!