वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मोरिजा में गुरुदेव का हुआ भव्य अभिनंदन

विराज फाउंडेशन द्वारा मोरिजा स्थित सीताराम जी के मंदिर में परम पूज्य गुरुदेव, श्री महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री गिरधारी दास जी महाराज के सम्मान में प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाडी के नेतृत्व में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंडित अरुण कुमार शर्मा एवं पंडित ईश्वरदास शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न करवाई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर विराज फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने महाराज श्री को साफा, शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक गोपाल शर्मा, प्रदेश महासचिव बनवारी लाल शर्मा, प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री चंद्र प्रकाश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. बंशीधर शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. एम.के. अग्रवाल, प्रदेश सलाहकार सत्य प्रकाश पारीक, जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, चौमू नगर अध्यक्ष डॉ. सीताराम कुमावत एवं फैंसी फुटवियर व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सैनी, राजस्थान पेंशन मंच अध्यक्ष राधेश्याम यादव, महामंत्री रामपाल कुमावत, नगेंद्र वशिष्ठ, काशीनाथ दीक्षित, , लोकचंद हरीरामानी, बजरंग नेता, अरुण कुमार पांडे, दामोदर प्रसाद जोशी, लालचंद शर्मा, डॉ. रमेश चंद्र शर्मा, नरेंद्र लालाणी, रमेश शर्मा, संतोष नरेडा, मनोहर शर्मा, श्याम लालाणी, गिरजा शंकर शर्मा एवं नरोत्तम शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।




