Uncategorized

कल्प भेंटवार्ता मंच से ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य का वंदन।

दमोह की वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती चंद्रा नेमा कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित।

 

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि श्रीमती कीर्ति त्यागी के संयोजन में ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित कल्प भेंटवार्ता कार्यक्रम में दमोह मप्र की वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती चंद्रा नेमा जी को कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित किया गया।रोचक प्रश्नोत्तरी के प्रेरक संवाद कार्यक्रम में कल्पकथा संस्थापक दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय सशस्त्र सैन्य बलों के अदम्य साहस, अपरिमित शौर्य, अजेय पराक्रम, की अनूठी मिसाल है, जहां भी भारतीय सेना है वहां हर भारतीय सुरक्षित है हमारी भारतीय सेना हमारा सम्मान हमारा अभिमान है। कल्पकथा के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि को सम्मानित करते हुए समाजसेवी, साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्थापक द ग्राम टुडे समाचार पत्र समूह, संरक्षक दिव्य गंगा सेवा मिशन डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी ने चंद्रा जी के लिए के लिए स्वरचित फायकू रचना प्रस्तुत की।चार चरणों क्रमशः व्यक्तिगत परिचय, साहित्यिक यात्रा, दर्शकों के प्रश्न, और चटपटे प्रश्न अटपटे उत्तर, के विशिष्ठ आयोजन के अंत में वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन किया गया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!