Uncategorized

जयपुर आगमन पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक का  विप्र सेना ने किया भव्य स्वागत

जयपुर। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक के जयपुर आगमन पर उनका आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विप्र सेना के अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा ने पारीक को साफा एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। अजीत कुमार शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार श्री नरेश पारीक लघु उद्योग भारती के माध्यम से युवा वर्ग को रोजगार के अवसरों तथा लघु उद्योगों की संभावनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। उनके मार्गदर्शन से अनेक युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरणा मिल रही है, जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र से पार्षद हेमेंद्र शर्मा, विप्र सेना उपाध्यक्ष रामबाबू भारद्वाज, महामंत्री रविकांत गौड़, नवीन दाधीच तथा अजय कुमार सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने पारीक के प्रयासों की सराहना करते हुए लघु उद्योगों के विस्तार एवं युवाओं के सशक्तिकरण हेतु उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!