डॉक्टर्स डे पर अग्रवाल परिवार ने जताया चिकित्सा जगत के प्रति सम्मान

जयपुर, 1 जुलाई। डॉक्टर्स डे के अवसर पर अग्रवाल परिवार (जयपुर) सोशल ग्रुप (रजि.) द्वारा समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित चिकित्सकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर झोटवाड़ा स्थित निवास पर डॉ. गीतांजलि गर्ग एवं डॉ. रामबाबू गर्ग का माला, दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण से मानव जीवन की रक्षा करते हैं। पीड़ित मानवता की निस्वार्थ सेवा करने वाले सभी डॉक्टरों के प्रति समाज सदैव कृतज्ञ रहेगा। विश्व डॉक्टर्स डे के अवसर पर सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं एवं उनके उत्कृष्ट योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सम्मान समारोह में कृष्णावतार अग्रवाल (सिंगोद खुर्द वाले), एडवोकेट कमलेश अग्रवाल, विकास गुप्ता, लक्ष्मण अग्रवाल, नमिता अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, संगीता अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।




