Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

मानव-पशु संबंधों पर शोध के लिए प्रियंका सोलंकी को पीएचडी की उपाधि

 

नानालाल आचार्य। नजऱ इंडिया 24

उदयपुर राजस्थान। भोपाल नोबल विश्वविद्यालय ने शोधार्थी प्रियंका सोलंकी को मानव और पशु के बीच संबंधों पर किए गए उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए विद्या वाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की है। प्रियंका सोलंकी ने अपने शोध में प्रसिद्ध साहित्यकार जैक लंदन की चयनित रचनाओं के आधार पर मानव और पशु के बीच संबंधों का आलोचनात्मक अध्ययन किया। उनके शोध का विषय था— जैक लंदन की चयनित रचनाओं में मानव और पशु के बीच संबंधों का आलोचनात्मक अध्ययन। उन्होंने अपना शोध कार्य अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. जय श्री सिंह के निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। विश्वविद्यालय द्वारा विद्या वाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि प्रदान किए जाने पर प्रियंका सोलंकी के परिवार, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शिक्षाविदों और साहित्य प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!