Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

गोमुख गंगोत्री से उज्जैन महाकाल तक कांवड़ यात्रा, आगरा के खंदौली में हुआ रात्रि विश्राम

अरुण शर्मा। नजर इंडिया 24, जिला ब्यूरो चीफ

आगरा, 21 जुलाई। गोमुख गंगोत्री से पवित्र गंगाजल लेकर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए निकले सनातन धर्मावलंबियों की कांवड़ यात्रा का आगरा के रामनगर, खंदौली क्षेत्र में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यात्रियों ने सोमवार रात्रि को यहां विश्राम किया।

यात्रा के दौरान शांति मेंशन फार्म स्टे पर कांवड़ियों के लिए जलपान एवं सेवा की विशेष व्यवस्था समाजसेवी आनंद कुमार शर्मा द्वारा कराई गई। श्रद्धालुओं ने इस सेवा भाव की सराहना करते हुए इसे सनातन संस्कृति की अतिथि सेवा और धार्मिक समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। यात्रा में शामिल कांवड़िए मंगलवार प्रातः 4:00 बजे रामनगर, खंदौली से उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार के लिए प्रस्थान करेंगे। श्रद्धालु पूरे मार्ग में भगवान शिव के जयघोष, भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ अपनी यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।कांवड़ यात्रा को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भी उत्साह का वातावरण है तथा विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों के स्वागत एवं सेवा की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!