Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

उमेश पंडित बने हरियाणा बजरंग सेना गौरक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष, देशभर से मिली शुभकामनाएं

हरियाणा। बजरंग सेना के संस्थापक पंडित अशोक शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र यादव, राष्ट्रीय गौरक्षा दल प्रभारी अशोक जांगू तथा राष्ट्रीय कोर कमेटी की सहमति से हरियाणा के प्रख्यात गौभक्त एवं समाजसेवी उमेश पंडित को बजरंग सेना गौरक्षा दल, हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति गौसेवा के क्षेत्र में उमेश पंडित द्वारा लंबे समय से किए जा रहे समर्पित एवं जमीनी स्तर के सराहनीय कार्यों को देखते हुए की गई। इससे पूर्व वे बजरंग सेना में प्रदेश महामंत्री, गौरक्षा दल हरियाणा के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। नियुक्ति की घोषणा के बाद बजरंग सेना के विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्षों ने उमेश पंडित को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में हरियाणा में गौसंरक्षण, गौसेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उमेश पंडित ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए इस महत्वपूर्ण दायित्व का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा गौमाता की सेवा एवं संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!