Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

डीएवी जोनल खेलों में जयपुर का दमदार आगाज़, फुटबॉल, योगा और शतरंज में शानदार जीत

 

जयपुर, 31 जुलाई। डीएवी संस्थानों की बहुप्रतीक्षित डीएवी जोनल खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ आज उत्साह एवं उमंग के साथ हुआ। आज हुई फुटबॉल की स्पर्धा में डी ए वी जयपुर ने U 14 व U 19 बालक वर्ग में अजमेर को मात दी साथ ही U 19 बालिका वर्ग योगा में व चेस में जयपुर टीम विजयी रही। साथ ही हनुमान गढ़ बालक वर्ग U 14 चेस व बालिका U 17 योगा में विजेता बना इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य श्री राजन गौतम ने दीप प्रज्वलित कर एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए किया।
इस अवसर पर अपने प्रेरणादायी संबोधन में प्राचार्य श्री राजन गौतम ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों से खेल भावना, निष्पक्षता और समर्पण के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

उद्घाटन समारोह में विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। रंगारंग प्रस्तुति और मार्च पास्ट ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। खेल मैदान खिलाड़ियों के जोश और उत्साह से गूंज उठा। प्रतियोगिताएँ आगामी दिनों में विभिन्न खेल विधाओं में आयोजित की जाएँगी, जिनमें विभिन्न डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। समारोह के अंत में सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। उद्घाटन समारोह ने खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और खेल भावना का संचार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!