Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

अपराध निरोधक समिति का कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह संपन्न

 

जौनपुर। अपराध निरोधक समिति, महराजगंज के तत्वावधान में रविवार को स्व. बाबू उदरेज सिंह ब्लॉक मीटिंग हॉल में कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख पति एवं भाजपा नेता विनय सिंह का समिति की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को कार्ड वितरित किए गए तथा सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शुभम से काशी ने किया। उपस्थित अतिथियों एवं समिति के पदाधिकारियों ने अपराध नियंत्रण, सामाजिक जागरूकता और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि अपराध निरोधक समिति का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद उसकी चर्चा करना नहीं, बल्कि समाज में अपराध के प्रति जागरूकता पैदा करना, लोगों को कानून एवं उनके अधिकारों के प्रति सचेत करना तथा पुलिस-प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना भी है।वक्ताओं ने कहा कि समाज में अपराध की रोकथाम के लिए आम नागरिकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यदि लोग अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सजग रहें और समय रहते पुलिस-प्रशासन को सूचना दें तो कई घटनाओं को होने से पहले ही रोका जा सकता है। समिति द्वारा लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने, नशाखोरी, अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ जन जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही गई।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपराध निरोधक समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनहित के कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि समाज को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए केवल पुलिस या प्रशासन पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सकारात्मक भूमिका निभानी होगी। समिति इसी उद्देश्य के साथ लोगों को एकजुट करने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही है।इस दौरान मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह द्वारा आयोजित जौनपुर महोत्सव की भी उपस्थित लोगों ने जमकर प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि जौनपुर महोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से जिले की संस्कृति, कला, प्रतिभा और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने का कार्य करते हैं।मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह ने कहा कि समाजहित में आयोजित कार्यक्रमों में आमजन की सहभागिता बेहद आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अगले वर्ष भी जौनपुर महोत्सव में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता, भाईचारा और जागरूकता के माध्यम से ही समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है।विशिष्ट अतिथि विनय सिंह ने भी अपराध निरोधक समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों की सक्रियता से लोगों में जागरूकता आती है। उन्होंने कहा कि अपराध की रोकथाम के लिए समाज और प्रशासन के बीच सहयोग की भावना मजबूत होना जरूरी है।कार्यक्रम के अंत में अपराध निरोधक समिति के अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी सामाजिक जागरूकता, जनहित और अपराध निरोधक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त अध्यापक ठाकुर सत्यदेव सिंह, अरुण सिंह, महेंद्र उपाध्याय (जिला अध्यक्ष, मानवाधिकार), अशोक सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र तिवारी, प्राचार्य नागेंद्र मिश्रा, वशिष्ठ, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, पंकज उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष अमरपाल तिवारी, निलेश मिश्रा, आनंद शर्मा, संजय तिवारी, राजेंद्र शर्मा सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!