सावन के तीसरे सोमवार पर कांवड़ियों की सेवा में जुटे श्रद्धालु
जयपुर से पत्रकार साबिर कुरैशी की रिपोर्ट।
जयपुर। सावन माह के तीसरे सोमवार को शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु गलता जी से कांवड़ में पवित्र जल लेकर जयपुर के विभिन्न शिवालयों की ओर रवाना हुए और अपने-अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक किया।खातीपुरा रोड स्थित झारखंड महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए भी कांवड़ियों के अलग-अलग समूह गलता जी से कांवड़ लेकर पहुंचे। कांवड़ियों की सेवा के लिए मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों की ओर से विश्राम, जलपान, दूध, चाय और पानी की व्यवस्था की गई।
ॐ नमः शिवाय प्रदोष मंडल सेवा समिति के पदाधिकारी रवि मेघवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि मालियों की बगीची, रावल जी का बांदा, खातीपुरा रोड सहित विभिन्न स्थानों पर समिति की ओर से कांवड़ियों की सेवा की जाती है। समिति पिछले करीब 17 वर्षों से लगातार कांवड़ियों की सेवा में जुटी हुई है।बकांवड़ियों के जयकारों से मार्ग शिवमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयघोष के साथ झारखंड महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।



