Uncategorized

उदयपुर-मुंबई-पुणे रूट पर नई वोल्वो स्लीपर बस सेवा शुरू, रोड सफर में फ्लाइट जैसी सुविधाएं

 

नानालाल आचार्य
नजर इंडिया 24

उदयपुर। यात्रियों को आरामदायक और फ्लाइट सफर का अनुभव देने के उद्देश्य से फालकॉन ने उदयपुर-मुंबई-पुणे रूट पर अपनी नई वोल्वो स्लीपर बस सेवा शुरू की है। वर्ष 2004 से परिवहन क्षेत्र में सेवाएं दे रही कंपनी ने इस नई बस सेवा में यात्रियों की सुविधा और मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा है।
फालकॉन की नई वोल्वो स्लीपर बस में यात्रियों को एयरलाइन जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। बस में बायो-टॉयलेट, प्रत्येक स्लीपर पर व्यक्तिगत टीवी और पर्सनल हेडफोन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इन सुविधाओं के जरिए लंबी दूरी के सफर को यात्रियों के लिए अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया गया है। कंपनी के अनुसार, जहां उदयपुर-मुंबई-पुणे रूट पर हवाई यात्रा का किराया कई बार 8,000 से 9,000 रुपये तक पहुंच जाता है, वहीं फालकॉन ने फ्लाइट सुविधाओं से लैस बस सेवा को यात्रियों के लिए अपेक्षाकृत किफायती कीमत पर उपलब्ध कराने की पहल की है। यात्रियों के लिए एक विशेष ऑफर भी पेश किया गया है। फालकॉन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक करने पर 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाओं के साथ किफायती दर पर यात्रा करने का विकल्प मिलेगा। फालकॉन का कहना है कि कंपनी शुरुआत से ही यात्रियों को बेहतर सुविधा, आराम और गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने पर जोर देती रही है। नई वोल्वो स्लीपर बस सेवा को इसी दिशा में एक और कदम माना जा रहा है। उदयपुर, मुंबई और पुणे के बीच नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह नई सेवा लंबी दूरी के सफर का एक आरामदायक विकल्प बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!