Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

पालतू पशुओं के स्वास्थ्य और देखभाल को मिली नई सुविधा, करधनी में ‘Meow & More’ की शुरुआत

 

जयपुर, 4 सितंबर 2026। करधनी, डी-मार्ट के पास, पालतू पशुओं के लिए स्वास्थ्य सेवाएं, Pet Grooming तथा आवश्यक Pet Care Products एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से म्याऊं एंड मोर Meow & More Pet Clinic एवं Pet Shop का शुभारंभ 4 सितंबर 2026 को किया गया।

शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, पेट ओनर्स एवं शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर म्याऊं एंड मोर Meow & More की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पेट ओनर्स अपने पालतू पशुओं के साथ पहुंचे, जहां उनके Pets का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पेट ओनर्स ने अपने पालतू पशुओं के लिए गुणवत्तापूर्ण Pet Food, Toys तथा अन्य आवश्यक Pet Care Products की खरीदारी भी की और Pet Grooming की सुविधा का लाभ लिया। उपस्थित लोगों ने करधनी क्षेत्र में Meow & More Pet Clinic एवं Pet Shop की शुरुआत को पालतू पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, देखभाल एवं सुविधा की दिशा में एक सराहनीय एवं उपयोगी पहल बताया।

Oplus_131072

कार्यक्रम में श्री वी. पी. सिंह (वार्ड पंच), श्री शत्रुंजय सिंह (पत्रकार), श्री राजीव सिंह, श्रीमती नीतू सारस्वत, श्री महेंद्र त्रिवेदी, डॉ. लिली त्रिवेदी, श्री पीयूष भटनागर, श्री तुषार मिश्रा, सुश्री सपना मिश्रा, श्रीकांत, श्री रामधन जाट, श्री राजेश जाट, श्री शुशील यादव, श्री गिरधर सिंह, सुश्री अंशुल सैनी, मोनू सैनी, आदित्य मिश्रा, सुश्री खुशी कंवर, सुश्री आरोही मिश्रा, सुश्री अर्पिता श्रीवास्तव, सुश्री गरिमा शर्मा, श्री उत्तम सिंह, श्रीमती कुसुम जाट, श्रीमती ममता रानी, सुश्री परी भटनागर, श्री विनोद विजय बरगीय, श्री सौरभ, श्री विपिन एवं श्री विमल शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं पेट ओनर्स उपस्थित रहे।

म्याऊं एंड मोर Meow & More Pet Clinic एवं Pet Shop की ओर से बताया गया कि संस्थान का उद्देश्य पालतू पशुओं को बेहतर एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ Pet Grooming, Pet Food, Toys तथा अन्य Pet Care Products की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। इससे करधनी एवं आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले पेट ओनर्स को अपने पालतू पशुओं की देखभाल के लिए सुविधाजनक एवं समग्र सेवाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम के अंत में म्याऊं एंड मोर Meow & More परिवार की ओर से सभी अतिथियों, पेट ओनर्स एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी पालतू पशुओं के स्वास्थ्य, देखभाल एवं कल्याण के लिए निरंतर बेहतर सेवाएं प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!