Uncategorized

ग्राहकों की समस्याओं के समाधान को लेकर इंडियन बैंक में ग्राहक मीटिंग आयोजित

 

जयपुर।झोटवाड़ा-निवारू रोड स्थित इंडियन बैंक शाखा में ग्राहकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंक के अधिकारियों एवं ग्राहकों ने बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी समस्याओं, सुझावों और व्यवस्थाओं को लेकर अपने विचार साझा किए। बैठक में हाल ही में पदभार ग्रहण करने वाले बैंक मैनेजर मुकेश कुमार मीणा ने कहा कि ग्राहकों की हर समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और उसके समाधान के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ग्राहकों को आश्वस्त किया कि बैंक की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।मार्केटिंग ऑफिसर राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने ग्राहकों को बैंक का अभिन्न हिस्सा और परिवार बताते हुए कहा कि जब ग्राहक है, तभी बैंक है। उन्होंने सभी ग्राहकों से अपनी समस्याएं और सुझाव खुलकर बैंक प्रबंधन के समक्ष रखने का आग्रह किया। ग्राहक अमित कुमार अग्रवाल और विष्णु कुमार शर्मा ने एटीएम एवं नेट बैंकिंग से संबंधित समस्याओं से बैंक अधिकारियों को अवगत कराया। साथ ही बैंक में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। ग्राहकों ने वर्तमान बैंक कर्मचारियों के व्यवहार एवं कार्यशैली की एक स्वर में सराहना की।
सुनील कुमार कुमावत सहित अन्य ग्राहकों ने बैंक कर्मचारियों के व्यवहार और सेवाभाव की प्रशंसा की। गोपाल जाट की ग्राहकों के प्रति सहयोगात्मक भावना एवं कार्य के प्रति लगन की भी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

बैठक में बैंक मैनेजर मुकेश कुमार मीणा, कैशियर हेम सिंह, गोपाल जाट, मार्केटिंग ऑफिसर राजेन्द्र सिंह राठौड़ तथा भूतपूर्व कर्मचारी लेखराज सावरिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। ग्राहकों में अमित कुमार अग्रवाल, सुनील कुमार कुमावत, विष्णु कुमार शर्मा, भुवनेश कुमार शुक्ला, छोटू खान, ललित गोयल, बादल सिंह, शिव कुमार, नवरतन सैनी, भाग सिंह, मानव शर्मा सहित अन्य ग्राहक शामिल रहे। अंत में बैंक मैनेजर मुकेश कुमार मीणा ने बैठक में उपस्थित सभी ग्राहकों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों के सुझावों को बैंक की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण माना जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!