Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

आस्था के मंदिरों में स्वच्छता का संदेश, सरस्वती टीम ने चलाया स्वच्छता अभियान

 

प्रयागराज। श्रद्धा से पूजा-पाठ करने के साथ आस्था के मंदिरों को स्वच्छ एवं साफ रखना भी प्रत्येक श्रद्धालु की जिम्मेदारी है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 23 अगस्त 2026 को सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान, अरैल नैनी, प्रयागराज की टीम ने कार्यक्रम अधिकारी कुंवर जी तिवारी के नेतृत्व में मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान मंदिर के कोने-कोने की सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया गया। कार्यक्रम अधिकारी कुंवर जी तिवारी ने कहा कि श्रद्धालु एवं यात्रीगण आस्था और विश्वास के साथ मंदिरों में भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं तथा फल-फूल चढ़ाते हैं। लेकिन पूजा के बाद दूध के प्लास्टिक गिलास, पॉलीथीन, माचिस के पैकेट और अन्य सामग्री को डस्टबिन में डालने के बजाय इधर-उधर फेंक दिया जाता है, जिससे मंदिर परिसर में गंदगी और दुर्गंध फैलती है।

Oplus_131072

सरस्वती परिवार के पदाधिकारी संदीप केसरवानी ने आमजन, दुकानदारों एवं श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि आस्था के मंदिरों में श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करें और फल-फूल अर्पित करें, लेकिन शीशी, प्लास्टिक गिलास, बोतल, पॉलीथीन एवं अन्य कचरे को इधर-उधर न फेंकें। उन्होंने कहा कि मंदिर की स्वच्छता बनाए रखना भी हमारी धार्मिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता अभियान में धीरज यादव, सहदेव चौरसिया, ऋषि दीक्षित, एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, डॉ. एस.बी. यादव, इंदु प्रकाश सिंह, शशिकांत पाण्डेय, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, धीरज राजवानी, तुलसी तिवारी सहित सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संदेश

श्रद्धा से करो पूजा-पाठ, लेकिन तन और मन से आस्था के मंदिरों को रखो स्वच्छ-साफ; तभी शिवजी करेंगे हर गुनाहों को माफ।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!