Uncategorized

धूमधाम से मनाया धाकड़ समाज ने भगवान धरणीधर (बलराम) का जन्मोत्सव

 

अमर सिंह धाकड़। नज़र इंडिया 24, ब्यूरो चीफ

जयपुर। धाकड़ समाज की ओर से समाज के आराध्य देव भगवान श्री धरणीधर (बलराम जी) का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने भगवान धरणीधर के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम में धाकड़ समाज के महिला-पुरुषों एवं समाजबंधुओं ने भगवान धरणीधर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं समाज की खुशहाली की कामना की। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित लोगों ने भगवान धरणीधर के जीवन एवं उनके धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बलराम, भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई थे और उन्हें प्रेमपूर्वक दाऊजी के नाम से भी संबोधित किया जाता है। वे शक्ति, पराक्रम, धर्म एवं सत्य के प्रतीक माने जाते हैं।

समाजबंधुओं ने कहा कि भगवान धरणीधर के आदर्शों एवं शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर समाज में एकता, भाईचारा और संस्कारों को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में समाज की ओर से केले की प्रसादी का वितरण किया गया। समाजबंधुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसादी ग्रहण कर भगवान धरणीधर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!