Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

वार्ड 14 में महर्षि शर्मा ने मांगा सर्वसमाज का आशीर्वाद, बोले—जनसेवा ही मेरा संकल्प

 

जयपुर। वार्ड नंबर 14 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे महर्षि शर्मा ने सर्वसमाज एवं समाज के वरिष्ठजनों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की है। उन्होंने कहा कि चुनाव उनके लिए केवल जीत-हार का विषय नहीं, बल्कि वार्डवासियों की सेवा करने का संकल्प है। महर्षि शर्मा ने कहा कि वार्ड के मतदाता सामाजिक दिशा और दशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सर्वसमाज से एकजुट होकर उन्हें आशीर्वाद देने और चुनाव में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, मैंने सदैव बिना किसी पद अथवा स्वार्थ के समाज के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का प्रयास किया है।

समाज की सेवा, धर्म और मूल्यों की रक्षा मेरी प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी। महर्षि शर्मा ने कहा कि इस बार वे राजनीतिक दलों से अलग होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें अपने समाज तथा सर्वसमाज के लोगों के आशीर्वाद पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि यदि जनता का विश्वास और आशीर्वाद उनके साथ है तो वे पूरी निष्ठा के साथ वार्ड 14 की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि चुनाव के दिन अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें और उन्हें अपना समर्थन दें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता का एक-एक वोट उनकी ताकत बनेगा और वे वार्ड 14 की सेवा तथा समाज के सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे। महर्षि शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना और जनसेवा को प्राथमिकता देना है। उन्होंने सर्वसमाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और मातृशक्ति से सहयोग एवं आर्शीवाद की अपील की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!