Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

संजय कुमार गिरि को कायाकल्प साहित्यश्री सम्मान से नवाजा

नोएडा। सेक्टर-27 स्थित क्लब-27 में कायाकल्प साहित्य कला फाउंडेशन के 37वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह एवं सरस काव्य संध्या का आयोजन किया गया। समारोह में साहित्य और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कवि एवं चित्रकार संजय कुमार गिरि को कायाकल्प साहित्यश्री सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।
फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक मधुप ने संजय कुमार गिरि को सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कायाकल्प साहित्य कला फाउंडेशन पिछले 37 वर्षों से साहित्य, कला और संस्कृति के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संस्था का उद्देश्य साहित्य और कला के क्षेत्र में सक्रिय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें सम्मानित करना है।
साहित्यश्री सम्मान से संजय कुमार गिरि के अलावा पूनम अदा, सुमंगला सुमन, डॉ. मनोज कामदेव, डॉ. गोविन्द नारायण शाँडिल्य, जगदीश मीणा और भावना अरोड़ा मिलन को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए अन्य साहित्यकारों और समाजसेवियों को भी सम्मान प्रदान किए गए। कायाकल्प साहित्य शिरोमणि सम्मान-2026 डॉ. सविता चड्ढा और सत्य प्रकाश शर्मा ‘सत्य’ को, जे.सी. वर्मा स्मृति सम्मान समाजसेवी कन्हैया लाल को तथा कायाकल्प गौरवश्री सम्मान पीएनआई न्यूज़, नोएडा के संपादक पवन राज सिंह को प्रदान किया गया। शालिनी राय निगम ‘शीरी’ को हिन्दी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
काव्य संध्या में कवियों ने बांधा समां
सम्मान समारोह के बाद आयोजित सरस काव्य संध्या में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों और कवयित्रियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। जितेन्द्र जीत, दास प्रेम, जमशेद माहिर, उमानाथ त्रिपाठी, सुरेश चन्द्रा, सुरेश चौरसिया, यश त्रिवेदी, विजया एहसास, नलिनी राज ‘मौसम’, डॉ. पारुल राज, डॉ. शिल्पा राजपूत, सुमन बहार, संगीता गोयल ‘संग’, दीपा शर्मा ‘उजाला’, सुजाता कुमारी, प्रवीण रंजन जौनपुरी और प्रेम सिंह सहित अन्य रचनाकारों ने काव्य पाठ किया।

Oplus_131072

कवियों की ओज, श्रृंगार, भक्ति और समसामयिक रचनाओं पर श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया। समारोह साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े रचनाकारों के मिलन का सशक्त मंच बना।
साहित्यश्री सम्मान मिलने पर संजय कुमार गिरि ने फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके साहित्यिक एवं कलात्मक सफर में नई ऊर्जा और जिम्मेदारी का संचार करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!