Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

भांकरोटा गणेश जी मंदिर से मोती डूंगरी गणेश मंदिर तक निकलेगी 23वीं विशाल पदयात्रा

 

जयपुर। भारत उदय संस्थान, भांकरोटा की ओर से भगवान श्री गणेश जी की भक्ति और आस्था से जुड़ी 23वीं विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। संस्थान की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पदयात्रा 9 सितंबर 2026, बुधवार को प्रातः 8:15 बजे भांकरोटा स्थित गणेश जी मंदिर से रवाना होगी।
पदयात्रा के दौरान भगवान श्री गणेश जी की भव्य झांकी सजाई जाएगी। भक्तगण भजन-कीर्तन और गणपति महाराज के जयकारों के साथ नाचते-गाते पदयात्रा में शामिल होंगे। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों एवं व्यापार मंडलों की ओर से स्वागत किया जाएगा। पदयात्रा को धर्म पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 गुरुदेव श्री बजरंग देवाचार्य जी महाराज रवाना करेंगे। कार्यक्रम में जयपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी रहेगी।
भारत उदय संस्थान भांकरोटा के अध्यक्ष एवं पदयात्रा संयोजक सीताराम शर्मा नेहरू ने बताया कि इस वर्ष पदयात्रा में लगभग 2,000 से 3,000 श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इनमें पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल होंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर नाश्ता, चाय और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। करीब 100 स्वयंसेवक व्यवस्थाओं को संभालेंगे। पदयात्रा अजमेर रोड से होते हुए सोडाला, 22 गोदाम, रामबाग सर्किल और रिजर्व बैंक बिल्डिंग होते हुए लगभग दोपहर 1:30 बजे मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर पहुंचेगी। वहां भगवान गणेश जी की आरती के बाद ध्वज चढ़ाया जाएगा और इसी के साथ पदयात्रा का समापन होगा। मोती डूंगरी मंदिर में गणेश उत्सव के आयोजन भी इन दिनों चल रहे हैं। संस्थान अध्यक्ष सीताराम शर्मा नेहरू ने पत्रकार बंधुओं से पदयात्रा के कवरेज के लिए सहयोग का आग्रह करते हुए कहा कि प्रातः 9 बजे भांकरोटा तथा 9 बजे के बाद अजमेर रोड पर पदयात्रा के दौरान पहुंचकर कार्यक्रम को कवरेज प्रदान करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!