Uncategorized
5 घंटे की मशक्कत, आखिरकार सुरक्षित निकाला गया सांप
स्वतंत्र पत्रकार घनश्याम शर्मा श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर: ठाकरा वाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पानी की टंकी के शौचालय में सांप घुस गया। सूचना मिलते ही भगत सिंह रेस्क्यू टीम की ट्रस्टी किरण वर्मा मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
सांप बेहद मुश्किल जगह पर छिपा हुआ था, जिसके कारण उसे बाहर निकालना आसान नहीं था। किरण वर्मा ने करीब 5 घंटे तक लगातार मेहनत और सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा। आखिरकार काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।रेस्क्यू के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। किरण वर्मा की धैर्य और वन्यजीवों के प्रति समर्पण की लोगों ने सराहना की।




