वार्ड 19 में शकील खान के समर्थन में जबरदस्त लहर
जनता बोली—बिना पद के साथ दिया, अब पार्षद बनाकर विकास की देगें जिम्मेदारी

जयपुर। नगर निगम चुनाव की तपिश के बीच वार्ड नंबर 19 में निर्दलीय प्रत्याशी शकील खान का बढ़ता जनसमर्थन चुनावी माहौल को लगातार गरमा रहा है। वार्ड में शकील खान जहां भी जनसंपर्क के लिए पहुंच रहे हैं, वहां लोगों की भीड़ उमड़ रही है। समर्थकों के नारों से क्षेत्र गूंज उठता है और जगह-जगह उनके पक्ष में माहौल बनता नजर आ रहा है।वार्डवासियों के बीच शकील खान को लेकर चर्चाएं तेज हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शकील खान ने बिना किसी पद पर रहते हुए भी जरूरत के समय लोगों की समस्याओं में साथ खड़े होकर मदद की है। ऐसे में अब जनता उन्हें पार्षद के रूप में मौका देकर वार्ड की जिम्मेदारी सौंपने का मन बना रही है।
शकील खान की सबसे बड़ी ताकत उनके समर्थकों के अनुसार उनका सरल, सहज, हंसमुख और मिलनसार व्यवहार है। वे सभी लोगों को समान भाव से देखते हैं और किसी को छोटा-बड़ा नहीं मानते। यही वजह है कि उनके जनसंपर्क कार्यक्रमों में अलग-अलग वर्गों के लोगों की भागीदारी देखने को मिल रही है।
देर रात तक कार्यालय में जुटा रहा समर्थकों का हुजूम
शकील खान के बढ़ते जनसमर्थन का नजारा उस समय भी देखने को मिला, जब संवाददाता रात करीब 11 बजे उनके चुनाव कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के बाहर करीब 200 से अधिक कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। समर्थकों ने शकील खान को विजयी बनाने का संकल्प लेते हुए पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जुटने की बात कही।वार्ड में चर्चा है कि इस बार मुकाबला बेहद रोचक होने जा रहा है। शकील खान के लगातार बढ़ते जनसंपर्क और समर्थकों की सक्रियता ने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है।समर्थकों का कहना है कि इस बार वार्ड 19 की जनता केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि ऐसा प्रतिनिधि चुनना चाहती है जो हर समय जनता के बीच उपलब्ध रहे। इसी विश्वास के साथ बड़ी संख्या में लोग शकील खान के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।
फिलहाल वार्ड 19 में एक बात साफ दिखाई दे रही है शकील खान का जनसंपर्क जितना बढ़ रहा है, समर्थकों का उत्साह भी उतना ही बुलंद होता जा रहा है।




