Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

डॉ. संजीदा खानम शाहीन ‘कादंबरी’ को मिला मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान

 

जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर के कृषि अनुसंधान विभाग, दुर्गापुरा में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में डॉ. संजीदा खानम शाहीन ‘कादंबरी’ को वर्ष 2026 के मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. संजीदा खानम शाहीन ‘कादंबरी’ को उनकी साहित्यिक प्रतिभा एवं मुंशी प्रेमचंद की कालजयी कहानी ‘पूस की रात’ की समीक्षा के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। संस्था के अध्यक्ष अरुण सक्सेना ने प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों की घोषणा की। इसके बाद मंचासीन पदाधिकारियों एवं अतिथियों के सानिध्य में डॉ. संजीदा खानम शाहीन ‘कादंबरी’ को सम्मान-पत्र एवं साहित्यिक सम्मान प्रदान कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में साहित्यप्रेमियों एवं रचनाकारों ने मुंशी प्रेमचंद के साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उनकी रचनाओं को आज भी समाज के लिए प्रासंगिक बताया। ‘पूस की रात’ की समीक्षा के माध्यम से ग्रामीण जीवन, गरीबी, संघर्ष और मानवीय संवेदनाओं को समझने का प्रयास किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. संजीदा खानम शाहीन ‘कादंबरी’ ने आयोजकों एवं साहित्यप्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुंशी प्रेमचंद जैसे महान साहित्यकार की रचना पर समीक्षा प्रस्तुत करना और उनके नाम से सम्मान प्राप्त करना उनके लिए गौरव का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!