Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

फिजियो मनीष कपूर ने दोहरी उपलब्धि हासिल की, ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया’ ने दी रिकॉर्ड को मंजूरी

100 प्रतिशत अंकों के साथ ‘यंगेस्ट एसीई हेल्थ कोच’ बने तथा नेशनल वॉक चैलेंज में भी हासिल की ऑल इंडिया रैंक-2

स्वतंत्र पत्रकार घनश्याम शर्मा श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर, 22 सितंबर 2026: श्रीगंगानगर के विख्यात फिजियोथेरेपिस्ट एवं स्पोर्ट्स रिहैबिलिटेशन विशेषज्ञ फिजियो मनीष कपूर ने चिकित्सा तथा फिटनेस के क्षेत्र में दोहरी उपलब्धि हासिल की है। ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया’ द्वारा अमेरिकन काउंसिल ऑन एक्सरसाइज (एसीई) के ‘एसीई हेल्थ कोच’ अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कार्यक्रम में शत-प्रतिशत अंक हासिल करने पर उनके नाम विश्व रिकॉर्ड स्वीकृत कर लिया गया है। इसके साथ ही, विश्व फिजियोथेरेपी दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ‘वर्चुअल फिजिकल एक्टिविटी चैलेंज’ में 53.2 किलोमीटर की दूरी तय कर उन्होंने ऑल ओवर इंडिया लीडरबोर्ड पर दूसरा स्थान (रैंक-2) प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया की विशेषज्ञ समिति द्वारा उनके रिकॉर्ड आवेदन को आधिकारिक रूप से स्वीकृति प्रदान करते हुए ‘यंगेस्ट फिजियोथेरेपिस्ट टू अचीव एसीई हेल्थ कोच सर्टिफिकेट विद 100 प्रतिशत स्कोर्स’ का शीर्षक प्रदान किया गया है। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रमाणन कार्यक्रम के तहत मनीष कपूर ने सभी 6 पाठ्यक्रमों, 8 असाइनमेंट्स, कैपस्टोन पोर्टफोलियो तथा 15 से अधिक केस स्टडीज व परीक्षाओं में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्हें जल्द ही इस रिकॉर्ड का आधिकारिक प्रमाण-पत्र, मेडल तथा सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस विश्व कीर्तिमान को ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड्र्स’ तथा ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स’ में दर्ज कराने की प्रक्रिया भी जारी है।
इस अंतरराष्ट्रीय कीर्तिमान के साथ ही, मनीष कपूर ने आर.एल. जालप्पा कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी (एसडीयूएएचईआर) तथा स्पेक्ट्रम फिजियोथेरेपी, बैंगलोर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय वर्चुअल फिजिकल एक्टिविटी चैलेंज में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ‘पेडल पल्स’ टेक्नोलॉजी पार्टनर तथा ‘स्ट्रावा’ पावर्ड पार्टनर के सहयोग से ‘हृदय रोग एवं स्ट्रोक की रोकथाम, प्रबंधन व पुनर्वास में फिजियोथेरेपी तथा शारीरिक गतिविधि की भूमिका’ थीम पर आधारित इस स्पर्धा में उन्होंने 10 किलोमीटर के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 53.2 किलोमीटर वॉक पूरी कर 532 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि पर आयोजन समिति के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. विनय कुमार (पीटी), ऑर्गनाइजिंग पर्सन डॉ. अंजलि सुरेश तथा कुलसचिव डॉ. मुनिनारायण सी. द्वारा उन्हें आधिकारिक ई-प्रमाणपत्र जारी कर सम्मानित किया गया।
मनीष कपूर की इन दोहरी उपलब्धियों ने भारत में साक्ष्य-आधारित स्वास्थ्य कोचिंग एवं फिजियोथेरेपी देखभाल के मानकों को एक नई ऊंचाई प्रदान की है। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता पर परिजनों, चिकित्सा विशेषज्ञों तथा प्रबुद्धजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!