स्वयं सिद्धा साहित्यिक संस्थान की ‘अखण्ड ज्योति’ काव्य-संध्या में माँ कात्यायनी की आराधना

सुनितात्रिपाठी’अजय नज़र इंडिया संवाद
जयपुर। स्वयं सिद्धा साहित्यिक संस्थान, जयपुर, राजस्थान के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित नौ दिवसीय काव्य-श्रृंखला संस्थान की संस्थापक ज्ञानवती सक्सेना,व कुसुम शर्मा जी के मार्गदर्शन से अखण्ड ज्योति’ के अंतर्गत 16 अक्टूबर 2026 को षष्ठम नवरात्रि के अवसर पर माँ कात्यायनी की आराधना को समर्पित भक्तिमय काव्य-संध्या प्रस्तुत की गई।
संस्थान के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित इस विशेष आयोजन में मंच संचालक ज्योत्स्ना सक्सेना के साथ शकुन्तला सरूपरिया (उदयपुर), विमला शर्मा, सुधा देवांगना ‘शुचि’ (छत्तीसगढ़), सुनीता त्रिपाठी एवं रश्मि मिश्रा (भोपाल) ने अपनी भावपूर्ण काव्य-प्रस्तुतियों के माध्यम से माँ की महिमा का गुणगान किया।
नौ दिनों तक चलने वाली इस काव्य-श्रृंखला में प्रतिदिन माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना को समर्पित प्रस्तुतियाँ दी जा रही हैं। ‘अखण्ड ज्योति’ के माध्यम से साहित्य, भक्ति और भारतीय संस्कृति का सुंदर संगम प्रस्तुत किया गया है। इस आयोजन का उद्देश्य नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व को काव्य और साहित्य के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना है।



